पियाजियो ने भारत में लांच किया Vespa Notte 125, बताया है सभी खूबियों से लैस

नई दिल्ली।  दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो ने आज अपना नया स्कूटर Notte 125 लांच कर दिया है, अब Vespa Notte को भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 70,285 रुपये रखी गई है। यह सिंगल मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा।

vespa-notte

पियाजियो ने पिछले महीने अमेरिका में अपने स्कूटर Primavera के दो नए एडिशन पेश किए थे। इनका नाम Vespa Yacht Club और Vespa Notte है।

यह भी पढ़ें:एयर बैग कंट्रोलर में फाल्ट के चलते मारुति ने वापस बुलाई स्विफ्ट और डिजायर

ये है खास-

इसका मॉडल ग्लोबल मार्केट में मौजूद मॉडल से काफी अलग है। ग्लोबल मार्केट में यह स्कूटर 3 अलग-अलग पावर ऑप्शन जो  50 cc, 125 cc और 300 cc के साथ मौजूद है। भारत में कंपनी ने 125 cc इंजन वाला स्कूटर लॉन्च किया है। इसमें 125 cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 9.76 bhp का पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन वेस्पा LX125 में दिया गया है। कीमत के मामले में यह Vespa Notte से लगभग 4 हजार रुपये सस्ता है।

यह भी पढ़ें:एयर बैग कंट्रोलर में फाल्ट के चलते मारुति ने वापस बुलाई स्विफ्ट और डिजायर

हालांकि Vespa Notte में LX125 की तुलना में ज्यादा फीचर दिए गए हैं। इसमें क्रोम ट्रीटमेंट, ऑल ब्लैक एटायर, ब्लैक्ड आउट व्हील रिम्स दिए गए हैं। इसमें 770 mm सीट हाइट, 155 mm ग्राउंड क्लियरेंस और 7 लीटर की कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। बाजार में इसका मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125, टीवीएस एनटॉर्क और होंडा ग्रेजिया जैसे स्कूटर्स से होगा।

यह भी देखें:-

LIVE TV