फूलपुर-गोरखपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किये उम्मीदवारों के नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को आधिकारिक रूप से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने जहां शुक्रवार को अपने ट्वीटर पर दोनों उम्मीदवारों के नामों की जानकारी देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।

फूलपुर-गोरखपुर

वहीं शनिवार को प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता जीशान हैदर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आधिकारिक रूप में पार्टी के दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

प्रवक्ता ने बताया कि उप्र में रिक्त दो लोकसभा क्षेत्रों के होने जा रहे उपचुनाव में फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से मनीष मिश्रा एवं गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से डॉ. सुरहिता चटर्जी करीम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें:- यूपी में भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं, हटाए गए शकुंतला यूनिवर्सिटी के कुलपति

यह दोनों प्रत्याशी कांग्रेस की उम्मीदों पर कितना खरा साबित होंगे यह तो वक्त बताएगा, लेकिन कांग्रेस पर नजर टिकाए सभी दलों के लिए अब चुनौती बिल्कुल सामने है, जिससे अब भाजपा और सपा को पार पाना होगा।

यह भी पढ़ें:-श्री श्री का फार्मूला नहीं आया काम, लखनऊ में मस्जिद पर अड़ा वक्फ बोर्ड

देखें वीडियो:-

LIVE TV