सनी लियोनी को पछाड़कर ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी’ बने राजकुमार

पेटा इंडियामुंबई। जाते जाते भी साल 2017 ने राजकुमार राव के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। ये साल बाकी बॉलीवुड हस्तियों के लिए जैसा भी रहा हो लेकिन राजकुमार के लिए सबसे स्‍पेशल रहा है। फिल्मों की बेस्‍ट परफॉर्मेंस के अलावा इस साल राजकुमार के खुद व्‍यक्‍तित्‍व को भी काफी सराहना मिली है।

कुछ दिन पहले मकाऊ में आयोजित IFFM में उन्हें वरायटी एशिया राइजिंग अवार्ड से सम्‍मानित किया गया था। इसके अलावा भी इस राजकुमार को कई अवार्ड मिल चुके हैं। अब पेटा इंडिया ने भी उन्‍हें स्‍पेशल अवार्ड से नवाजा है।

पेटा इंडिया की ओर से राजकुमार राव ‘हॉटेस्‍ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी’ बन गए है। पेटा की ओर से आयोजित की गई हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी 2017 की प्रतियोगिता में शाहिद कपूर, अमिताभ बच्चन और सनी लियोनी जैसे बड़े नाम दावेदारी में थे।

बाकी उपलब्‍द्धियों की तरह ये अवार्ड भी राजकुमार राव और उनके फैंस के लिए बेहद स्‍पेशल है। बता दें, इस आवार्ड के अकेले भागी दार राजकुमार नहीं है उनके साथ ही आलिया भट्ट भी इस अवार्ड से नवाजी गई हैं। पेटा इंडिया की ओर से राजकुमार राव और आलिया भट्ट दोनों ही हॉटेस्‍ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी बने हैं।

कुछ दिन पहले शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को पशु क्रूरता के खिलाफ अवाज उठाने के लिए अधिकार संगठन पेटा की ओर से ‘हीरो टू एनिमल्स’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। शिल्पा को जलीकट्टू पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में याचिका पर हस्ताक्षर कर सरकार से आग्रह करने और एक आवारा बिल्ली को अपनाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  ‘सोनू के टीटू की स्‍वीटी’ के गाने से होगा हनी सिंह का कमबैक!

यह भी पढ़ें:  राष्ट्रपति की स्पेशल डिमांड पर रायसीना हिल्स में हुई राजकुमार की ‘शादी’

पेटा का ‘हीरो टू एनिमल्स’ अवॉर्ड और भी अन्य हस्तियों को भी दिया गया था। इसमें जरीन खान को एक आवारा बिल्ली को बचाने के लिए, साइरस ब्रोचा को सांड़ की दौड़ वाला स्टंट करने से मना करने के लिए, रानी मुखर्जी को एक कुत्ते की मदद करने के लिए असिन को चोटिल कुत्ते की मदद के लिए, इमरान खान को फिल्म सेट पर प्रशिक्षक द्वारा कुत्ते को मारने से रोकने के लिए, सधा सैयद को एक पिल्ले की मदद करने के लिए और दिया मिर्जा के प्रोडक्शन हाउस बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट को भी आवारा पशुओं की दास्तां दिखाने के लिए सम्मानित किया गया था।

 

 

 

LIVE TV