अयोध्या में रामराज के बाद योगीराज में लोग उठाएंगे ‘स्पेशल दिवाली’ का लुत्फ

रिपोर्ट- राजेंद्र सोनी

फैजाबाद। सीएम योगी के दूसरे दीपोत्सव को चार चांद लगाने के लिए अयोध्या को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जिसके क्रम में कल देर रात्रि राम की पैड़ी पर लेज़र शो का पूर्वाभ्यास किया गया, तो सतरंगी रोशनी में नहाते हुए राम की पैड़ी को देख वहां उपस्थित जन समूह रोमांचित और भाव-विभोर हो उठा।

रामपैड़ी

पूर्वाभ्यास ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार का दीपोत्सव धार्मिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ते हुए अन्तराष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान बनाने में सफल होगा।

मुशायरे के दौरान बड़ा हादसा छत की दीवार गिरने से कई लोग घायल

राम की पैड़ी पर लेज़र शो देख आस-पास मौजूद लोगों को जिस तरह का रोमांच से परिपूर्ण आनंद का आभास हुआ। उससे वे कामना करने लगे कि यह दीपोत्सव प्रति वर्ष मनाया जाए। सरकार यदि बदले तो भी दीपोत्सव का यह सिलसिला कभी न थमे।

LIVE TV