मुशायरे के दौरान बड़ा हादसा छत की दीवार गिरने से कई लोग घायल

रिपोर्ट—फहीम खान
रामपुर। छत पर मुशायरा देख रहे लोग दीवार सहित नीचे गिरे, एक महिला की मौत, दो दर्जन से ज़्यादा लोग गम्भीर रूप से घायल। एसपी रामपुर सहित एएसपी सीओ भी थे कार्यक्रम में मौजूद।

 छत पर मुशायरा देख रहे लोग दीवार सहित नीचे गिरे

यूपी के रामपुर में दर्दनाक बड़ा हादसा घटित हुआ है। छत पर से मुशायरा देख रहे लोग दीवार सहित नीचे गिरे, एक दर्जन से ज़्यादा लोग गम्भीर रूप से हुए घायल, जिन्हें उपचार के लिए ज़िला अस्पताल रामपुर में कराया भर्ती। वहीं डॉक्टरों ने कुछ की हालात नाज़ुक होने पर कई घायलो को मुरादाबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल में किया रेफर।

इस मुशायरे में रामपुर एसपी शिवहरि मीना सहित एएसपी अरुण कुमार ,सीओ राहुल कुमार टाण्डा कोतवाल भी थे कार्यक्रम में मौजूद। हादसे के बाद टाण्डा के लोगो ने काटा हंगामा, पुलिस ने सभी लोगो को कराया शांत, कई थानों की पुलिस फोर्स घटना स्थल पर तैनात। पुलिस प्रशासन, ओर नगर पालिका चैयरमेन पर लापरवाही दिखाने के उठे सवाल।

एचएएल चेयरमैन का बड़ा बयान, राफेल सौदे को लेकर अँधेरे में थी एचएएल

रामपुर की तहसील टाण्डा में मुशायरे के दौरान हुआ बड़ा हादसा जिसमे कई लोग गम्भीर रूप से हुए घायल घायलो को रामपुर ज़िला अस्पताल में कराया भर्ती और कई लोगो को प्राइवेट अस्पताल मुरादाबाद में किया भर्ती और रामपुर ज़िला अस्पताल में सीओ सिटी ओ.पी आर्य ने घायलो के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई और तुरंत घायलो का इलाज कराया गया।

दीपावली का ना पड़े लोगों की तबीयत पर असर, प्रशासन ने लिया एक्शन

टाण्डा नगर पालिका चेयरमैन मेहनाज़ जहाँ की ओर से आज मुहल्ला पड़ाव के वसी मैदान में मुशायरे का कार्यक्रम था जिसके मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक थे मुशायरे के दौरान कुछ लोग अपनी छतों पर खड़े होकर मुशायरा देख रहे थे तभी छत के ऊपर की दीवार पर काफी लोग खड़े हो गये जिस की वजह से दीवार गिर गयी और नीचे खड़े लोग उसमे दब गये।

इसमे कई लोग घायल हो गये और कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। चारो तरफ चीख़ पुकार का माहौल था। वहीं इस मामले पर सी एमओ सुबोध कुमार ने बताया इस हादसे में कई लोग घायल हुए है और एक महिला को मौत की भी सूचना मिल रही है।

LIVE TV