खुद की शक्ल देखने से भी होते हैं घातक परिणाम, जानिए कैसे?

खुद की शक्लनई दिल्ली। मेरी इस बात से आप भी ज़रूर सहमत होंगे कि अगर हमारी सुबह शुभ कार्यों के साथ शुरु हुआ हो तो हमारा पूरा दिन अच्छा गुजरता है।

अक्सर लोग अपनी आसपास की ढेर सारी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसका सीधा असर हम पर पड़ता है।

वास्तु शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी सुबह के साथ ही पूरे दिन को बेहतर बना सकते हैं। तो चलिए जानते है इन उपाय के बारे में-

इस दिशा में लगाएं परिवार के सदस्यों की तस्वीर, सकारात्मक ऊर्जा के साथ भर जाएंगी खुशियां

-अक्सर लोग सुबह उठते ही आईना देखने लगते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पूरे दिन आप पर नकारात्मक ऊर्जा का असर रहता है।

-ऐसा भी कहा जाता है कि सुबह आंख खुलते ही किसी का भी चेहरा देखने से बचना चाहिए। इसके साथ ही सुबह उठते ही सबसे पहले अपने ईष्ट देवता का ध्यान करना चाहिए और उनका दर्शन करना चाहिए।

जानिए… वह स्थान जहां कण-कण में बसते हैं ईश्वर  

-सुबह नींद से उठने के साथ ही सबसे पहले अपनी हथेली को देखें और भगवान का ध्यान करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

-नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आपको सुबह-सुबह दिख जाए तो समझिए आपका पूरा दिन शुभ बीतने वाला है।

-यदि सुबह घर से निकलते ही आपको कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है।

-सुबह के समय नाश्ता करने से पहले किसी पशु या किसी गांव का नाम नहीं लेना चाहिए।

LIVE TV