बीते दो हफ्ते दुनिया के 500 दिग्गजों पर पड़े भारी, हुआ खरबों का नुकसान

नई दिल्ली। बीते दो हफ्ते कुछ यूं गुजरे कि दुनिया के 500 महाधनवानों के कुंडली के सारे योग ही पलट गए। इन दिनों इनकी संपत्ति में करीब 181 अरब डॉलर (करीब 11,767 अरब रूपये) घट गई। बता दें इस नुकसान का मुख्य कारण अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों एसऐंडपी 500 और डाउ जोंस इंडस्ट्रियल ऐवरेज में आई भारी गिरावट रही।

कौन हैं योगी के घर में मोदी का झंडा बुलंद करने वाले 9 महारथी?

दुनिया के 500 महाधनवान

खबरों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के द्वारा स्टील और ऐल्युमीनियम के आयात पर 25 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की ड्यूटी लगाने के प्रस्ताव पर दस्तखत के बाद ट्रेड वॉर छिड़ने की खबरों ने दोनों सूचकांक को दो वर्षों के निचले स्तर पर ला दिया।

इस कारण इन महाधनवानों के समूह की संपत्ति 26 जनवरी के बाद से 436 अरब डॉलर (करीब 28,345 अरब रुपये) घट चुकी है।

वहीं इस सप्ताह मार्केट में आई गिरावट का सबसे गहरा असर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की दौलत पर पड़ा और उनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर (करीब 670 अरब रुपये) कम हो गई।

अन्ना के अनशन को मिलेगा ‘हार्दिक’ समर्थन, दूसरे दिन भी जारी है मोदी से ‘जंग’

आलम यह रहा कि उनका नाम ब्लूमबर्ग की अरबपतियों वाली सूची में 3 अंक नीचे फिसल गया और अब वह इस रैकिंग लिस्ट में सातवें स्थान पर आ गए। जुकरबर्ग की संपत्ति में यह गिरावट डेटा लीक की खबरों के बाद फेसबुक के शेयर टूटने की वजह से हुई।

खबर है कि लंदन की कंपनी कैंब्रिज ऐनालिटिका ने फेसबुक के 5 करोड़ यूजर्स का डेटा उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल किया।

इसके बाद कई देश फेसबुक सीईओ से सवाल-जवाब करने लगे। सोशल मीडिया कंपनी पर बढ़ती सख्ती के बीच इसके शेयर 14 प्रतिशत सस्ते हो गए।

मार्केट में मचे कोहराम का असर लैरी एलिसन की संपत्ति पर भी पड़ा और उनकी संपत्ति में 7 अरब डॉलर (करीब 455 अरब रुपये) का बट्टा लग गया।

इसकी वजह लैरी की कंपनी ऑरेकल को लेकर जताई गई यह आशंका थी कि क्लाउड से जुड़े प्रॉडक्ट्स की बिक्री में वृद्धि की रफ्तार सुस्त पड़ने वाली है।

इसी तरह, बर्कशियर हैथवे के वॉरन बफेट, ऐमजॉन।कॉम के जेफ बेजॉस और ऐल्फाबेट के लैरी पेज को कुल मिलाकर 17 अरब डॉलर (करीब 1105 अरब रुपये) का नुकसान हो गया।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, अब दुनिया के इन 500 महाधनवानों की कुल संपत्ति घटकर 5.2 ट्रिलियन डॉलर (करीब 3,380 खरब रुपये) की रह गई।

(साभार : नवभारत टाइम्स)

देखें वीडियो :-

LIVE TV