जारी है भीषण गर्मी का प्रकोप, जल्द मानसून की दस्तक से मिल सकती है राहत

आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू चलने की संभावना है। इधर उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। हालांकि आईएमडी ने कहा है कि रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मानसून दस्तक दे चुका है। जहां केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश शुरू हो गई है, वहीं उत्तर भारत अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में है। देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में जहां पारा चढ़ने से लोग बेहाल हैं, वहीं केरल और तटीय कर्नाटक में मानसून के आगमन से भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू चलने की संभावना है। इधर उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इधर पंजाब में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आईएमडी ने कहा है कि रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

तपती गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक़ मानसून इस साल एक हफ्ते देरी से आएगा। राहत की बात यह है की केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है की रविवार को उत्तर भारत के कुछ इलाक़ों में हल्की बारिश की संभावना है।

LIVE TV