‘सेना पर पथराव करने वालों पर दिया जाए बमबारी करने का आदेश’

नई दिल्ली। सीमा पर आए दिन पाकिस्तानी घुसपैठियों की खबर सुनने को मिल जाती है। इन नापाक करतूतों पर आखिर विराम कब लगेगा किसी को पता नहीं। ऐसे में अगर अब कोई रास्ता बचा है तो, वह है ऐलान-ए-जंग। क्योंकि बस अब बहुत हो गया। यह हम नहीं बल्कि भारतीय राजनीति की बड़ी शख्सियत का कहना है।

सेना पर पथराव करने वालों

दरअसल, कश्मीर घाटी में आए दिन सेना के लिए दिक्कतें पैदा हो रही है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को कहा कि कश्मीर घाटी में दिक्कतें पैदा करने वालों से निपटने के लिए सेना को खुली छूट दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा तोगड़िया ने यहां विहिप कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर में हमारे सुरक्षा बल तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा की क्या बात करें। मैंने एक सलाह दी है कि हमारी सेना पर पथराव करने वालों पर सेना को बमबारी करने का आदेश दिया जाए। सेना को समस्या से निपटने के लिए खुली छूट देनी चाहिए।’

यह भी पढ़ें:- शोपियां केसः मेजर आदित्‍य को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर पर लगाई रोक

तोगड़िया ने 1971 के भारत-पाक युद्ध की तरफ इशारा करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साहसी नेतृत्व की तारीफ की।

पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान

तोगड़िया ने कहा कि यह पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध करने का सही समय है। अगर उस वक्त इंदिरा गांधी पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट सकती हैं। 90,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बना सकती हैं तो अब यह पाकिस्तान को पांच हिस्सों में तोड़ने का और एक लाख पाक सैनिकों को पकड़ने का समय है।

यह भी पढ़ें:- ओमान के मस्कट में 200 साल पुराने शिव मंदिर पहुंचे PM मोदी, जानें क्या है खासियत

विहिप अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने जम्मू- कश्मीर विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस के एक वरिष्ठ विधायक द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने से जुड़ा सवाल करने पर कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अदालत उन्हें फांसी की सजा सुनाए। ताकि आगे इस देश में कोई भी पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने की हिम्मत ना कर सके।

हर दूसरे दिन हमारे सैनिक शहीद हो रहे

तोगड़िया ने कहा कि पाकिस्तान के कायरान हरकतों की वजह से हर दूसरे दिन हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। सेना को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने का आदेश दिया जाना चाहिए।

देखें वीडियो:-

LIVE TV