Onion Benefits: प्याज से धाग-धब्बे होते है गायब, वापस आएंगा ग्लो, जाने इस्तेमाल करने का सही तरीका
प्याज सिर्फ बालों के लिए फायदेमंद नहीं होता बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस बात से बहुत लोग अंजान है कि प्याज स्किन के लिए भी लाभकारी हो सकती है। प्याज का फेस पैक बनाकर उसे चेहरे पर लगाया जा सकता है। अगर आपकी स्किन भी ड्राई है तो इसका मास्क लगाकर जरुर ट्राई करें। इसके साथ ही चेहरे पर ग्लो वापस पाना चाहती है तो प्याज का भी इस्तेमाल कर सकती है। तो चलिए आपको बताते है प्याज के अनेको फायदे-
प्याज सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नही होती है, बल्कि यह स्किन के लिए भी बेहद उपयोगी है। प्याज के रस में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाता है। इसी कारण से प्याज बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि प्याज का रस अल्ट्रा-वायलेट किरणों से बचाव करता है। यह एक एंटी एजिंग है, इसके इस्तेमाल से चेहरे पर उम्र का असर कम दिखता है। स्किन को डिटॉक्स करने का प्याज एक बेहतर विकल्प है, कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है। इसके इस्तेमाल से स्किन को भरपूर पोषण मिलता है।
प्याज का फेस मास्क बनाने का उपाय-
3 चम्मच दही और एक छोटा प्याज लीजिए। उसके बाद प्याज का पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट में दही मिलाएं और चेहरे पर मास्क की तरह लगा लें। इसके बाद 15-20 मिनट के बाद हल्के हाथों से मसाज कर चेहरे को धो लीजिए। ऐसा आप सप्ताह में 1-2 दिन कर सकते है जिससे आपकी स्कीन ग्लो हो जाएगी।
प्याज के इस्तेमाल करने के फायदे-
आप अगर ड्राई स्किन से परेशान हैं तो प्याज का फेस मास्क बनाकर प्रयोग कर सकते हैं। यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो के साथ-साथ चेहरे पर चमक बढ़ाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बों को भी दूर किया जा सकता है।
- मुंहासों हटाने के लिए
इसे बनाने के लिए नींबू का रस 1 चम्मच, शहद 1 चम्मच और एक प्याज लीजिए। उसके बाद प्याज को पेस्ट बना लें फिर 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिला दे। थोड़ी देर फेटने के बाद इसे अपने चेहरे पर प्रभावित जगह पर लगा लें।
20 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
- होठों का कालापन दूर करें
प्याज के रस में विटामिन-ई तेल मिलाएं और रात को सोने से पहले इसे अपने होठों पर लगाएं। ऐसे रोजाना करने से एक महीने के अंतराल में आपके होठों का रंग हल्का हो जाएंगा।
(श्रुति)