ओमिक्रॉन वैरिएंट: दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों के आवागमन पर फिर से रोक लगाने को बात-चीत जारी है। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक आदमी कोरोना संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है। लेकिन संक्रमित व्यक्ति में अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन उसे आइसोलेशन में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका से लौटा यह शख्स ठाणे जिले के डोम्बिली का निवासी है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रतिभा के अनुसार, 24 नवंबर को यह व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। जिसके बाद से वह किसी के संपर्क में नहीं आया है। इसके बावजूद भी उसे आइसोलेशन में रखा गया है।

नया वैरिएंट 10 देशों में फैला-
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अभी तक बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इस्राइल, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन समेत दुनिया के दस देशों में अपना प्रसार कर चुका है। जिसके बाद से ही कई देशों ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं इस्राइल ने तो अपनी सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है।

वैज्ञानिक ने ओमिक्रान को कोरोना के सभी वैरिएंट में सबसे ज्यादा खतरनाक और संक्रामक बताया हैं। अभी तक इसमें 32 म्यूटेशन देखे गए हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बेहद संक्रामक है। इस नए वैरिएंट का वैक्सीन पर क्या प्रभाव है इस पर अध्ययन चल रहा है।

यह भी पढ़े-कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन का भारत में हुआ आगमन, मथुरा में 3 विदेशी महिलाएं पाई गई संक्रमित

LIVE TV