बॉलीवुड का वो एक्‍टर जिसकी गूंज हॉलीवुड में भी हुई

ओम पुरी की पहली पुण्‍यतिथिमुंबई। आज से ठीक एक साल पहले ओम पुरी का निधन हो गया था। आज ओम पुरी की पहली पुण्‍यतिथि है। 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ था। ओम पुरी को दु‍निया छोड़े हुए एक साल बीत गए हैं। लेकिन आज भी वह अपनी फिल्‍मों के जरिए लोगों की यादों में जिंदा हैं।

ओम पुरी ने अपने फि‍ल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म ‘आक्रोश’ ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप ‘मजमा’ की स्थापना की थी।

बॉलीवुड में ओम पुरी के योगदान से हर कोई परिचित है लेकिन कुछ ही लोग उनकी हॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानते हैं। ओम ने न केवल बॉलीवुड को अपना दीवाना बनाया बल्कि हॉलीवुड में भी उनका जलवा बरकरार था।

यह भी पढ़ें: रेस 3 के सेट से तस्‍वीर वायरल, अनिल का न्‍यू लुक रिवील

ओम ने एक या दो नहीं कई हॉलीवुड फिल्‍मों में काम किया था। आज हम आपको उनकी हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे।

सिटी ऑफ जॉय

इस फिल्म में ओम पुरी ने स्लम में रहने वाले एक गरीब इंसान का किरदार निभाया था।

वॉल्फ

इसमें ओम पुरी ने डॉक्टर विजय का किरदार निभाया था।

द घोस्ट एंड द डार्कनेस

फिल्म में ओम पुरी ने भी एक मुख्य भूमिका निभाई थी।

माई सन द फैनटास्टिक

इस फिल्म में ओम पुरी नें एक शराबी पाकिस्‍तानी टैक्सी ड्राइवर का किरदार अदा किया था।

चार्ली विल्सन वॉर

इसमें ओम पुरी ने पाकिस्तानी प्रेसिडेंट का किरदार निभाया था।

इसके अलावा उन्‍होंने ईस्ट इज ईस्ट, द मैस्टिक मेस्यूर, द रिलकटेंट फंडामेंटलिस्ट और वेस्ट इज वेस्ट जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था।

LIVE TV