OLX और Quikr पर भी बिकने लगीं गाय-भैंसें, COD ऑप्शन भी उपलब्ध

olxनई दिल्ली। मवेशियों की खरीद फरोख्त संबंधी केंद्र सरकार की अधिसूचना पर विवाद के बीच लोग OLX और Quikr पर गाय या भैंसों को बेच रहे हैं। गौ रक्षकों के मारपीट के बढ़ते मामलों के डर से भी लोग अब अपने जानवरों को ऑनलाइन पोर्टल्स पर धड़ल्ले से बेच रहे हैं।

एक खबर के मुताबिक ओएलएक्स और क्विकर जैसी वेबसाइट्स पर सैकड़ों गाय और भैंस को बेचने के लिए प्रदर्शित किया गया है।

यह भी पढ़ें ः जेई ने राज्यपाल से मांगी आत्महत्या की इजाज़त, वजह जान चौंक जाएंगे आप

अगर सिर्फ ‘काउ’ शब्द सर्च करते हैं तो आपको अपने इलाके के अनुसार भी परिणाम मिल जाएंगे। कुछ दिन पहले, पर्यावरण मंत्रालय एक नया नियम लाई थी जिसके तहत देशभर में मांस कारोबार के ​लिए मवेशियों (कैटल) की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

इस नियम के अनुसार सिर्फ कृषि उद्देश्य से मवेशियों को बाजार लाकर बेचा जा सकता है। यह नियम पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ कानून का हिस्सा है।

LIVE TV