बंद होकर भी दौड़ रहे 1000-500 के पुराने नोट, 1 के बदले मिलेंगे 3 लाख

नोटबंदीनई दिल्ली। आज ही के दिन यानि 8 नवम्बर को पिछले साल केंद्र सरकार ने नोटबंदी का ऐलान किया था। सरकार की तरफ से नोटबंदी की घोषणा करते हुए 500 और 1000 रुपए के नोटों को अमान्य कर दिया गया था। काले धन के खिलाफ सरकार के इस फैसले से लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

हालांकि सरकार ने लोगों को उनके पास रखे पुराने नोटों को बदलने का काफी मौका दिया था। बावजूद इसके नोटबंदी के एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक बड़ी रकम ऐसी है जो सिस्टम में वापस नहीं आई है। ऐसे में अब खबर है कि ये पुराने नोट ऑनलाइन बिक्री करने वाली वेबसाइट ईबे पर बिक रहे हैं। खास बात ये है कि इनकी बोली वास्तविक कीमत से ज्यादा है।

रायन मर्डर केस : CBI ने 11वीं के छात्र को हिरासत में लिया

ई-बे पर लगती है बोली

यदि आपके पास कोई खास सीरीज का नोट है, तो आप भी कमाई कर सकते हैं। खासकर ‘786’ डिजिट वाले नोट की बोली एक से तीन लाख रुपए तक लगती है। बता दें कि पुराने नोटों का कलेक्शन रखने के शौकीन इन नोटों के खरीदारी कर रहे हैं। खास सीरीज के रेयर नोटों की बोली ई-बे पर लगती है। ई-बे समय-समय पर ऐसे नोटों की बोली लगाता है। इस बोली में कोई भी वेबसाइट के माध्यम से भाग ले सकता है। ऐसी ही साइटों पर 500 और 1000 के पुराने नोट उपलब्ध हैं। हालांकि, ये कोई नई बात नहीं है ऐसा नोटबंदी से पहले भी होता था।

जानिए कितनी कीमत पर मिल रहे नोट

‘ईबे’ वेबसाइट बिकने वाले 500 और 1000 के नोट 299 से 10000 रुपए तक की कीमत में मिल जाएंगे। इनके अलावा 200 और 500 के नए नोट भी साइट पर नीलामी के लिए मौजूद हैं। नए 500 के नोट की कीमत 1200 रुपए तक है। वहीं, दांडी मार्च के दौरान वाले 500 के नोट की कीमत 7 लाख रुपए तक है।

भाजपा के ‘राम’ की बहू को नहीं मिला टिकट, अब निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

2000 का नया नोट भी नीलामी के लिए

वेबसाइट ebay पर 2000 रुपए का नोट भी नीलामी के लिए उपलब्ध है। इस नोट की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ebay वेबसाइट पर 2000 हजार रुपए का एक नोट 1.50 लाख रुपए में मिल रहा है। यह नोट 786 सीरियल नंबर सीरीज का है। तमाम लोग इसे खरीदने के लिए इतने रुपए देने को तैयार है। लगातार इसकी बोलियां लग रही हैं।

लकी माना जाने वाले नंबर 786 की सीरीज वाले नोटों की कीमत और ज्यादा है। 786 नंबर के 200 के नोट की कीमत 425 रुपए और 500 के नोट की कीमत 900 रुपए है। यहां 10 का पुराना नोट 120 रुपए, 1 रुपए का पुराना नोट 140 रुपए और 100 रुपए का नोट 275 रुपए की कीमत पर बिक रहा है। वहीं, पूर्ण चक्र वाले 20 रुपए के पुराने नोट की कीमत 1699 रुपए है।

मिल सकती है सजा

आपको बता दें नोटबंदी के बाद पुराने नोट चलन में नहीं हैं। ऐसे में ज्यादा संख्या में इन्हें रखना दंडनीय अपराध है। कलेक्शन के तौर पर कुछ नोट रखे जा सकते हैं। किसी के पास 500 और 1000 के पुराने नोट 10 से अधिक हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

LIVE TV