भाजपा के ‘राम’ की बहू को नहीं मिला टिकट, अब निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

भाजपालखनऊ। सत्ताधारी भाजपा से टिकट के लिए यूपी नगरनिकाय चुनाव में तमाम दावेदारों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिए। कुछ को टिकट मिला तो कुछ को निराशा हाथ लगी।

निराश दावेदारों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बहू भी शामिल हैं। बीजेपी ने उनकी बहू की दावेदारी को खारिज कर दी। जिस पर वह भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ निर्दल ही चुनाव लड़ेंगी।

झींझक नगर पालिका के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के परिवार से दो लोगों की दावेदारी को दरकिनार कर भाजपा ने तीसरे को टिकट दे दिया। इस पर राष्ट्रपति की भतिज बहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वह नौ नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

यह भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव प्रचार शुरू होते ही सीएम योगी बनाएंगे एक नया रिकॉर्ड

झींझक नगर पालिका अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित होने के बाद इस बार भाजपा से राष्ट्रपति के परिवार के दो लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया था।

टिकट मांगने वालों में उनकी भाभी विद्यावती के अलावा भतीजे पंकज कोविंद की पत्नी दीपा कोविंद शामिल थीं।

मंगलवार को जारी हुई बीजेरी की सूची में उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है। भाजपा ने सरोजनी देवी कोरी को झींझक से उम्मीदवार घोषित किया है। सूची में नाम न होने पर तीन महीने से चुनाव को लेकर तैयारियां कर रहीं दीपा कोविंद ने निर्दलीय ही मैदान में उतरने की ठानी।

LIVE TV