बंदर की ये हरकत देख रह जाएंगे दंग, चोरी करते हुए बंदर का फनी वीडियों आया सामने

( रितिक भारती )

बंदर बहुत ही चुलबुले और शरारती होते है और उन्हें शरारते करना बहुत ही पसंद होता है। हालांकि बंदर सभी को पसंद नहीं आते, लेकिन फिर भी बंदरों में इंसानों से भी ज्यादा सोचने और समझने की शक्ति होती है। बंदरों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि, वह किसी की भी जल्दी से नकल कर लेता हैं। सोशल मीडिया पर बंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

इस वीडियो में बंदर एक बैग में सामान ढूंढ़ता दिख रहा है। बंदर बड़ी ही चालाकी से बैग की सभी ज़िप खोल जेबों को तलाशता है।और सामान चुरा लेता है। बंदर की इस मज़ेदार चोरी को कैमरे ने कैद कर लिया, जिसकी यह वीडियो अब काफी पसंद किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर किस तरह एक काले बैग की तलाशी ले रहा है। वह हर एक चेन खोलकर सारी जेबों में चेक भी कर रहा है। बंदर पहली चेन खोलकर देखता है तो जेब में उसे कुछ नहीं दिखता। फिर वह दूसरी चेन खोलता है, तो उसे वहां सेब रखा मिल जाता है।

इस वीडियो में और बंदर भी दिख रहे हैं। वहीं पहले बंदर को जैसे ही सेब मिलता है, वह उसे लेकर वहां से भाग जाता है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक कई व्यूज़ मिल चुके हैं। इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है। लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। कई लोग वीडियो पर कमेंट भी कर चुके हैं। आप भी इस वीडियो को अपने दोस्तों या परिवार में शेयर कर सकते हैं। इसे देख सभी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

LIVE TV