राहत की रूहानी आवाज में ‘ऑक्‍टोबर’ का नया गाना लॉन्‍च

मुंबई। वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ऑक्टोबर का नया गाना लॉन्‍च हो गया है। ‘तब भी तू’ फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले फिल्म का एक गाना ‘ठहर जा’ रिलीज हो चुका है। फिल्‍म का दूसरा गाना स्‍लो-सैड सॉन्‍ग है।

दूसरे गाने ‘तब भी तू’ को राहत फतेह अली खान की रूहानी से सजाया गाया है। इसका म्‍यूजिक अनुपम रॉय ने और इसके बोल तनवीर गाजी ने लिखे हैं। गाने में लोकेशन को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है। गाना लॉन्‍च होने से पहले इसका पोस्‍टर शेयर किया गया था, जिसमें गाने का नाम और रिलीज टाइम की जानकारी दी गई थी।

बता दें, फिल्‍म के पहले गाने ‘ठहर जा’ को अरमान मलिक ने गाया था। इसका म्‍यूजिक अभिषेक अरोड़ा ने दिया और बोल अभिरुचि चंद ने लिखे हैं। दोनों ही गानों को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

इसके अलावा ‘ऑक्टोबर’ का ट्रेलर और कुछ पोस्‍टर लॉन्‍च हो चुके हैं। फिल्‍म का ट्रेलर 12 मार्च को रिलीज हुआ था।

फिल्म का डायरेक्‍शन शूजित सरकार ने किया है। इस फिल्म से बनिता संधू बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले बनिता विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : फूटा अंडा निकला ट्रेलर, देखते ही पागला जाओगे

खुद वरुण ने सोशल मीडिया पर बनिता की फोटो शेयर करते हुए उन्हें इंट्रोड्यूस किया था। फिल्म में बनिता और वरुण का फर्स्ट लुक पिछले साल ही रिवील हो गया था। फिल्म पहले जून में रिलीज होने वाली थी। बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 13 अप्रैल कर दी गई।

LIVE TV