अमेरिका के पलटवार से बौखलाया किम जोंग, एक्शन के रिएक्शन पर दे दी युद्ध की खुली चेतावनी

उत्तर कोरियाप्योंगयांग। अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंध लगाए जाने का संकेत देने के बाद उत्तर कोरिया ने रविवार को कहा कि समुद्री नाकाबंदी युद्ध की घोषणा होगी। उत्तर कोरिया द्वारा हालिया बैलिस्टिक मिसाइल लांच किए जाने के बाद अमेरिका ने कहा था कि वह उस पर नए प्रतिबंध लगा सकता है।

गलत तस्वीर देख हाई हुआ ट्रंप का पारा… संवाददाता को बर्खास्त करने की मांग के साथ दावे को किया खारिज

सरकारी समाचारपत्र रोडोंग सिनमुन में प्रकाशित एक आलेख के अनुसार, “अमेरिका के समुद्री नाकाबंदी के कदम को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे वे एक स्वतंत्र देश की गरिमा और सम्प्रभुता का उल्लंघन करते हैं।”

आलेख में कहा गया, “अमेरिका खुलेआम उत्तर कोरिया के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी का कदम उठाने की कोशिश कर रहा है और शांति के समय में इसकी अर्थव्यवस्था का गला घोंटने की कोशिश कर रहा है। यह उत्तर कोरिया के खिलाफ राजनीतिक और आर्थिक नाकाबंदी बढ़ाने की उसकी चाल है, जो दशकों से चली आ रही है।”

आलेख में कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय संधियों में उल्लेख किया गया है कि शांति के समय किसी देश की आर्थिक नाकाबंदी करना एक गैरकानूनी काम है और इसे आक्रमण माना जाता है।

रूस में आतंकी हमले की साजिश रच रहे 3 बंदूकधारी मारे गए

उत्तर कोरिया ने 29 नवंबर को अपना अब तक की सबसे उन्नत अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल ह्वासोंग-15 लांच किया था।

परिणामस्वरूप अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के मुताबिक, इसमें उसके (उत्तर कोरिया) समुद्री परिवहन पर पूरी तरह प्रतिबंध शामिल है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV