अमेरिका को बराबरी का दांव… उत्तर कोरिया ने कसी कमर, परमाणु शक्ति से करेगा नए साल का आगाज

उत्तर कोरियाप्योंगयांग। उत्तर कोरिया 2018 में भी अपनी परमाणु शक्ति को विकसित करने का अभियान जारी रखेगा। सरकारी मीडिया ने शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। सीएनएन ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की रिपोर्ट के हवाले से बताया, “उनकी नीति में किसी प्रकार के बदलाव की अपेक्षा ना करें।”

पति देश के लिए हुआ कुर्बान, पत्नी की आधार ने ले ली जान!

रिपोर्ट में कहा गया, “एक अजेय शक्ति के रूप में उत्तरी कोरिया के अस्तित्व को ना ही कमजोर किया जा सकता है और ना ही नकारा जा सकता है। एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में उत्तर कोरिया सभी बाधाओं को पार करते हुए स्वतंत्रता और न्याय की राह पर चलेगा।

रिपोर्ट में वर्ष 2017 के दौरान देश की परमाणु उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि “जब तक अमेरिका और उसके अधीन शक्तियां परमाणु खतरा बनी रहती हैं तब तक उत्तर कोरिया आत्मरक्षा के लिए और हमले की संभावना के मद्देनजर अपनी परमाणु शक्तियों का विस्तार करता रहेगा।”

मुंबई के पब में लगी भीषण आग से 15 की मौत, सीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

रिपोर्ट में “अमेरिका के प्रमुख स्थानों” पर हमला करने की प्योंगयांग की नई क्षमताओं पर भी जोर डाला गया है। साथ ही इसमें उत्तर कोरिया को “विश्व स्तरीय परमाणु शक्ति” बताया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि उत्तर कोरिया अमेरिका की तरफ से युद्ध की क्रूरतम घोषणा का निश्चित रूप से जवाब देगा।

देखें वीडियो :-

LIVE TV