राजकुमार ने कर दी गलती, नहीं लॉन्‍च होगा ‘न्‍यूटन’ का ट्रेलर

राजकुमार रावमुंबई। राजकुमार राव के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्‍म ‘न्‍यूटन’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंजतार हैं। राजकुमार के फैंस को जानकर दुख होगा कि उनका ये इंतजार जो कि आज खत्‍म होने वाला था, वोबरकरार रहेगा। फिल्‍म न्‍यूटन का ट्रेलर रिलीज नहीं होगा।

बीते दिन राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘न्‍यूटन’ का नया पोस्‍टर शेयर कर फिल्‍म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी थी। ट्वीट के मुताबिक ट्रेलर आज यानी 28 अगस्त को रिलीज होने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बता दें, राजकुमार ने बीते दिन किया वह ट्वीट अब उनके अकाउंट पर शो नहीं कर रहा है। राजकुमार ने अब वह ट्वीट डिलीट कर दिया है। ट्रेलर रिलीज को लेकर राजकुमार ने कोई ट्वीट नहीं किया है।

यह भी पढें: एक बार फिर दीपिका की रिलेशनशिप पर हुई भविष्‍वाणी, जानकर टूट जाएंगे सबके दिल

ट्रेड एनालिस्‍ट और मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर न्‍यूटन के ट्रेलर की नई रिलीज डेट की जानकारी दी है। तरण के ट्वीट के मुताबिक अब न्‍यूटन का ट्रेलर कल यानी 29 अगस्‍त को लॉन्‍च होगा।

अबतक फिल्‍म न्‍यूटन का  टीजर और पोस्‍टर लॉन्‍च हो चुका है। न्‍यूटन के दो पोस्‍टर्स सामने आ चुके हैं। फिल्‍म का टीजर स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्‍च किया गया था।

फिल्‍म के टीजर की शुरुआत संजय मिश्रा से हुई है। वह देश के चुनाव में हो रहे खर्चे का जिक्र करते नजर आते हैं। टीजर में डायलॉग का अच्‍छा इस्‍तेमाल हुआ है।

उससे पहले एक पोस्‍टर लॉन्‍च हुआ था। पीले रंग के पोस्‍टर में राज‍कुमार हेलमेट पहने हुए हाथ में EVM मशीन लेकर भागते दिखे थे।

यह भी पढें: सिद्धार्थ की फिल्म की कहानी लीक करने के नाम पर मेकर्स को मिली धमकी

फिल्‍म न्‍यूटन के टीजर लॉन्‍च के साथ इसकी नई रिलीज डेट सामने आई थी। पहले फिल्म 18 अगस्‍त को रिलीज होने वाली थी जिसे बदलकर 22 सितंबर कर दिया गया है।

18 अगस्‍त को रिलीज होने वाली दो फिल्‍मों की डेट बदली गई है। ‘हसीना पार्कर’ और ‘न्‍यूटन’ अब दोनों की ही रिलीज डेट बदलकर 22 सितंबर कर दी गई है।

न्‍यूटन का डायरेक्‍शन अमित वी मसूरकर ने किया है। फिल्‍म की कहानी न्‍यूटन कुमार की है जिसे रुड़की सरकार की ओर से चुनाव में ड्यूटी के लिए भेजा जाता है। उसे छत्तिसगढ नक्‍सल प्रभावित जगह पर भेजा जाता है। उस दौरान सामने आई मुश्‍किलों के बारे में दिखाया गया है।

 

 

LIVE TV