
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में नया मोड़ आ गया है।
स्थानीय भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर ट्रस्ट की शुरुआत से अब तक के आय-व्यय, दान, बैंक खातों, जमीन लेन-देन और संपत्ति का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की थी।
PMO ने इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को संदर्भित कर दिया।
ट्रस्ट का इनकार
जिला प्रशासन द्वारा जानकारी मांगे जाने पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि मामले की SIT जांच चल रही है, इसलिए कोई भी वित्तीय ब्योरा साझा नहीं किया जा सकता।
ट्रस्ट के इस रुख ने पूरे मामले की पारदर्शिता और जांच की प्रक्रिया पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।



