NEET PG 2021: प्रवेश पत्र आज से जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG 2021 के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। NEET PG 2021 आवेदकों को यह भी सूचित किया है कि 18 अप्रैल, 2021 को परीक्षा के लिए पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड को “null & void” माना जाएगा। NEET PG 2021 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध होगा।

ऐसे करें डाउनलोड :

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • “NEET PG 2021 admit card” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें।
  • एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर फेस शील्ड, फेस मास्क और सैनिटाइजर प्रदान किए जाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि NBEMS परीक्षण के संचालन के दौरान हर समय COVID नियम का पालन किया जाएगा। NEET PG 2021 पहले 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 11 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था।

स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2021, 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 9 सितंबर को जारी किए जाएंगे।

LIVE TV