NEET 2022 Result: नीट यूजी में ऑल इंडिया टॉप करने वाली तनिष्का ने बताया सफलता का राज

NEET-UG 2022 का रिजल्ट बुधवार रात को घोषित किया गया। जिसमें हरियाणा के नारनौल की रहने वाली तनिष्का ने टॉप किया है, जो राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। करीब दो साल से तनिष्का कोटा में रहकर NEET-UG की तैयारी में जुटी थीं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से NEET में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करके घर-परिवार का नाम रौशन किया है। उन्हें परीक्षा में 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं। देश में टॉप करने के बाद तनिष्का ने अपनी सफलता का मंत्र साझा किया।

तनिष्का ने बताया कि डॉक्टर बनना उनका सपना था और वह पिछले दो साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने बताया कि मेडिकल ऐसा फील्ड है, जिसमें आप दूसरों की मदद कर खुद को संतुष्ट कर सकते हैं। तनिष्का ने आगे बताया कि राजस्थान के कोटा का माहौल पढ़ाई के लिए काफी अच्छा है, यह मैंने सुना था। यही वजह है कि नीट की तैयारी के लिए मैंने कोटा में पढ़ने का फैसला किया।

6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी कर परीक्षा में पाई सफलता

नीट यूजी परीक्षा 2022 में देश में पहला स्थान हासिल करने वाली तनिष्का ने रोजाना 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी कर परीक्षा में सफलता पाई है। नीट यूजी के अलावा तनिष्का ने जेईई मेंस परीक्षा में भी बेहतर अंक प्राप्त कर चुकी हैं। इस परीक्षा में उन्होंने 99.50 अंक हासिल किए हैं।

तनिष्का के कोचिंग संस्थान द्वारा मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि, “परीक्षा की तैयारी करने के लिए वह कांस्पेट को गहराई से समझने के लिए अधिक से अधिक प्रश्न पूछती थी और कभी झिझकती नहीं थी। इसके अलावा, जब कभी-कभी परीक्षा में अंक कम आते थे, तो माता-पिता उसे प्रेरित करते थे। उन्होंने कभी भी उन पर अंकों के लिए दबाव नहीं डाला और हमेशा ही सकारात्मकता के साथ तैयारी के लिए प्रेरित किया।

तनिष्का ने इसी साल 12वीं कक्षा 98.6 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है।जबकि 10वीं कक्षा में उनके 96.4 प्रतिशत अंक थे। NEET AIR 1 हासिल करने के अलावा, उन्होंने 99.50 पर्सेंटाइल हासिल करके JEE Main 2022 परीक्षा भी पास की है।

नीट यूजी परीक्षा 2022 में टॉप 5 रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स
1- राजस्थान की तनिष्का
2-दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा
3- कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले
4-कर्नाटक की रुचा पावाशे
5-तेलंगाना की एराबेली सिद्धार्थ राव

यूपी पुलिस में भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, 26 हजार पदों पर कांस्टेबल का होने जा रहा रिक्रूटमेंट

LIVE TV