NEET 2019 की परीक्षा चक्रवात फैनी की वजह से ओडिशा में हुई रद्द , पढ़े खबर…

चक्रवात फैनी के कारण 5 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा( NEET) को ओडिशा के छात्रों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

 

neet

बता दें कि ओडिशा में 5 मई को होने वाली NEET परीक्षा #FaniCyclone के मद्देनजर राहत और पुनर्वास कार्यों पर काम कर रहे राज्य सरकार के अनुरोध के अनुसार स्थगित कर दी गई है।

दरअसल यह फैसला शुक्रवार की सुबह ओडिशा तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफान फैनी में आठ लोगों की मौत के एक दिन बाद आया है। लेकिन  NEET परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर चेक करते रहें।
वहीं संदेश को ANI द्वारा कुछ मिनट पहले ट्वीट किया गया था। आधिकारिक अधिसूचना एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जल्द ही जारी की जाएगी।

LIVE TV