जानिए…लोगों के पसंदीदा रंग के मुताबिक उनका का स्वभाव और पसंद-नापसंद

पसंदीदा रंगईश्वर में हमारी दुनिया को शानदार रंगों से भरा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये रंग ही बताते है कि आपकी पसंद और नापसंद, आपका स्वाभाव कैसा है। ये रंग ही है जो व्यक्ति के जीवन के सारे राज खोल देते है। फेवरेट रंग से आप किसी दूसरे शख्स के बारे में भी सरलता से जान सकते हैं।

रंगों के मामले में सभी की पसंद अलग-अलग होती है। किसी को लाल रंग पसंद होता है तो किसी को गुलाबी रंग। किसी को सफेद तो किसी को काला। ये रंग आपके बारे में क्या कहते है आईये जानते है।

यह भी पढ़ें:- जानिए… जब रातोंरात बन गए थे ये पांच भव्य मंदिर, आज भी रहस्य है कायम

हरा रंग : जिनका पसंदीदा रंग हरा होता है, वह व्यक्ति बेहद भरोसेमंद होते है। इनके स्वभाव में होता है कि ये कोई भी बात दिल खोलकर सबके सामने करते है। ये दूसरों की नज़रों में खुद की एहमियत बनाएं रखने के लिए हमेशा प्रयास करते रहते है।

 नीला रंग : नीला रंग पसंद करने वाले लोग अपनी चीजों को साफ और व्यवस्थित रखना चाहते हैं। प्रेम संबंधों में वफादार माने जाते हैं। आपको अपनी लाइफ में स्थायित्व पसंद होता है। ये आत्मनिर्भर रहना पसंद करते हैं। नीला रंग पसंद करने वाले लोग को महंगी वस्तुएं खरीदना बहुत पसंद होता है।

गुलाबी रंग : जब भी लोग कोई सामान खरीदते है तो सबसे पहले उनकी नजर केवल पिंक रंग की चीजे देखते ही उसकी तरफ ही जाती है। अगर आपका भी पसंदीदा रंग पिंक है तो आप बड़े भावुक किस्म के इंसान हैं। आप बिना समय गवाए किसी से भी प्यार करने लग जाते हैं। ये लोग बहुत हंसमुख होते हैं। ये बहुत ही शर्मीले भी होते हैं। इनका फ्रेंड सर्किल बड़ा होता है।

लाल रंग :  लाल रंग पसंद करने वाले लोग जीवन को पूरे उत्साह के साथ जीते हैं। साथ ही ये लोग दूसरों के स्वभाव को बहुत जल्दी समझ लेते हैं। प्रेम और दोस्ती, इनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिसके बिना ये रह नहीं सकते।

पीला रंग : पसंद करने वाले बहुत ही सकारात्मक और आशावादी सोच वाले होते हैं। ये लोग हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं। ये दूसरों के साथ अपना अनुभव और ज्ञान साझा करते हैं। पीला रंग पसंद करने वालों को खुद खुश रहना और दूसरों के भी चेहरे पर खिलखिलाती हंसी लाना अच्छा लगता है।

सफेद रंग: यह रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग पसंद करने वाले व्यवस्थित जीवन जीते हैं। जिनका पसंदीदा रंग सफेद होता है, वे योजना बनाने में काफी पारंगत होते हैं। शर्मीले स्वभाव की वजह से ये ज्यादा लोगों से मित्रता नहीं कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें:-जानिए…जब भक्त के प्राणों की रक्षा के लिए मां दुर्गा ने काटा था अपना शीश

काला रंग : ऐसे लोग अपने सिद्धांतों के पक्के होते हैं। ये क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं। इन्हें किसी भी काम में कोई बदलाव पसंद नहीं होता है। यह दूसरों से अपने लिए मान-सम्मान की भी अपेक्षा करते हैं।

ब्राउन रंग :  यह पसंद करने वाले लोग भी डाउन टू अर्थ होते हैं। सफलता के मुकाम पर पहुंच कर भी ऐसे लोग किसी की निंदा करना नहीं सीखते। इनका स्वभाव मित्रतापूर्ण और विनम्र रहता है, इस कारण अधिक सफल होने के बाद भी लोग इनसे आसानी से मिल सकते हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV