Onomatomania नामक बिमारी से ग्रस्त नसीरुद्दीन शाह, जानिएं क्या है बिमारी

नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से है| जिन्होंने कई फिल्मों में काम कर उसे ब्लॉकबस्टर बनाया है| हम बात कर रहे है Onomatomania नामक बिमारी की जिस से अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ग्रस्त है, जिसके कारण वो चैन से नहीं रह सकते|  जिस वजह से उनके आसपास के लोगों को कभी-कभी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इस समस्या की जानकारी अभिनेता ने खुद दी है|

क्या है ये बीमारी?

एक इंटरव्यू के समय नसीरुद्दीन शाह ने इस बिमारी के बारे में बताया क Onomatomania मेडिकल की ऐसी कंडीशन है, जिसमें लोग अपनी पसंदीदा बातों को बेवजह बार-बार दोहराते है| अभिनेता ने हस्ते हुए कहा की “मैं मज़ाक नहीं कर रहा हूँ, आप चाहें तो डिक्शनरी में  इस बिमारी के बारे में चेक कर सकते है| मैं हमेशा ऐसा ही करता रहता हूँ| मैं कभी आराम से बैठ नहीं पाता|” डॉक्टर्स की मुताबिक मानें तो ‘ओनोमैटोमेनिया’ एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति किसी एक बात व पॉइंट को लेकर उसके बारे में ज्यादा सोचता रहता है| और अपनी बोलचाल में उन शब्दों का ज्यादा इस्तेमाल करता है|

न्यूरोलॉजिस्ट और साइकोलोजिस्ट के मुताबिक ओनोमैटोमेनिया न तो कोई बिमारी है ना कोई मनोवैज्ञानिक स्थिति है| हालांकि ये स्थिति कुछ लोगों को परेशान कर सकती है। अगर इस परेशानी के कारण उनकी कई एक्टिविटी प्रभावित होती हैं तो शायद ये एक मेडिकल कंडिशन हो सकती है। और नसीरुद्दीन शाह की फिल्मों की बात करे तो हाल ही में “कौन बनेगा शिखरावटी ” में राजा के करैक्टर में नज़र आये थे| दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म गहराइयाँ  में भी नसीरुद्दीन शाह नज़र आए थे|

LIVE TV