Nag Panchami 2020: इस वजह से नाग पंचमी के दिन होती है नाग देवता की पूजा, जाने पूजा का सही समय

नई दिल्ली. सावन मास के पावन अवसर पर शुक्ल पक्ष में पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन नाग-नागिन की पूजा करने से पूरे साल के लिए विष वाले जीव-जंतुओं के डसने या काटने के भय से मुक्ति मिलती है। मान्यता के अनुसार इसके साथ ही पूजन से शनि, राहु, पाप ग्रह के नाकारत्मक प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।

साल 2020 में नाग पंचमी का यह पावन त्योहार शनिवार(25 जुलाई,2020) को मनाया जाएगा। इस बार नाग पंचमी आरंभ होगी 24 जुलाई शाम 4.10 मिनट से 25 जुलाई को दोपहर 1.55 मिनट तक। और पूजा के लिए उत्तम काल: सुबह 7.3 मिनट से 9.17 मिनट तक और 11.29 बजे से 12.30 मिनट तक होगा।

LIVE TV