प्रेमिका के भाई ने ली प्रेमी की जान, दूसरे समुदाय की लड़की से करता था प्यार

( रितिक भारती )

गुजरात के राजकोट से एक प्रेमी युगल की हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक (मिथुन ठाकुर) का जंगलेश्वर के राधाकृष्ण इलाके में रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल अलग-अलग समुदाए के थे।

दोनों छुप छुपकर मिलते थे और शादी करना चाहते थे। जब लड़की के भाई को अपनी बहन के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मिथुन को जान से मारने का प्लान बनाया। फिर एक दिन मौका देख लड़की के भाई ने युवक मिथुन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी जब प्रेमिका को हुई तो उसने भी अपने कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक के पिता ने भक्ती नगर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के सभी आरोपी फरार हैं। उन्हें पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।

LIVE TV