मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती, दिल्ली के लिए रवाना हुए अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर से सेहत बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह को कमरे से ICU में शिफ्ट किया गया है। इधर अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, वही शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली में मौजूद हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह की सेहत पर नजर रख रहे हैं। बता दें कि, 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का पिछले कई सालों से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। जून में भी उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।

एक पहले भी मुलायम सिंह की बिगड़ी थी तबीयत

मुलायम सिंह की पिछले साल एक जुलाई को भी यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी थी। तब भी इन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराय गया था। मुलायम सिंह को बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया था।  इससे पहले मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

LIVE TV