मुलायम सिंह यादव को सपा-बसपा का साथ पसंद, कर दी यह भविष्यवाणी

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के एक साथ आने के बाद चुनावों के समीकरण जिस तरह बदले हैं, वह सिर्फ यूपी में नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। और अब इस साथ के पक्ष में खड़े समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव। मुलायम सिंह ने इसे “अच्छी कोशिश” बताते हुए कहा कि अब 2019 लोकसभा चुनाव में हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता हैं।

मैनपुरी के किशनी में एक जनसभा संबोधित करते हुए नेताजी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी पार्टियों से विशेष हैं और बसपा को उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि आगर दोनो पार्टियां लोकसभा चुनाव के मैदान में साथ उतरती हैं तो हमें दिल्ली पहुँचने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल रूकनी नहीं चाहिए।

यह भी पढें। अम्बेडकर का बदला गया चोला, कोट और ट्राउजर की जगह भगवा शेरवानी

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए नेताजी ने कहा कि मंहगाई रूक नहीं रही, भ्रष्टाचार बढ़ रहा हैं सभी लोग समझदार हो चुके हैं अब उन्हे बताने की जरूरत नहीं कि किसकी सरकार उनके लिए जरूरी हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने गठजोड़ की पहल की और 2019 में बीएसपी-सपा साथ चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश भी कह चुके हैं कि दोनों पार्टियों के गठजोड़ को नेताजी का आशीर्वाद है।

LIVE TV