कई जिलों में प्रति किलो 1 रुपए प्याज की कीमत, जानें क्या हैं वजह

देश में महंगाई ने खाद्य वस्तुओं से लेकर तेल के दाम तक ने घर का बजट बिगाड़ दिया है | साथ ही माल ढुलाई में बढ़ोतरी का असर खाने पीने के सामान पर पड़ा है | लेकिन मध्य प्रदेश में किसानों की फसल ओने पौने दामों पर बिक रही है | साथ ही कई जिलों में प्याज की कीमत प्रति किलो 1 रुपए हो गई है | ऐसी स्थिति में किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है |

मंडियों में गिरे प्याज के दाम

प्याज के दाम सुनकर किसान हैरान और परेशान हैं | तुलाहेड़ा के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि, उन्होंने 5 बीघा खेत में प्याज उगाया था जिनसे उन्हें उम्मीद थी कि. कम से कम 8 रुपए प्रति किलो तक प्याज बिक जाएगा लेकिन हालत ये है कि. एक रुपए किलो के भाव से प्याज बेचना पड़ रहा है | किसानों के मुताबिक 1 बीघा प्याज की फसल उगाने में 15000 रुपए से ज्यादा का खर्च आता है लेकिन, वर्तमान समय में प्याज का भाव गिर जाने से काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है | अगर ऐसा ही चलता रहा तो किसानों को जमीन बेचकर कर्ज चुकाना पड़ेगा |

LIVE TV