
भारत की प्राकृतिक सुंदरता देश विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। भारत में घूमने के लिए तो कई तरह की जगहें मौजूद हैं लेकिन कुछ खास जगहों पर घूमने से अलग ही मजा आता है| यहां के पहाड़, हरियाली, नदियां, झरने और झील किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगती।
ऐसे में अगर आप टीवी में दिखने वाली किसी खूबसूरत जगह को देखना चाहते हैं| वैसे तो भारत में कई झीलें हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन यहां आपको भारत की पांच सबसे खूबसूरत झीलों के बारे में बताया जा रहा है, कुछ लोग तो इन्हें रोमांटिक झीलें भी कहते हैं| जहां आप अपने पार्टनर के साथ घंटों बैठकर बातें कर सकते हैं| ऐसी कई झीलें हैं जिनकी सुंदरता को देखकर स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है| अगर आप भी झीलों के शौकीन हैं तो यकीनन देश की सबसे खूबसूरत झील और तालाबों के बारे में जरूर जानना चाहेंगे|
इस बार यात्रा का प्लान बना रहे है तो इन झीलों को घूमना बिलकुल भी ना भूलें। आइए आपको बताते हैं भारत की पांच सबसे सुंदर झीलें।
डल झील
भारत में झीलों का नाम आता है तो सबसे पहले डल झील का नाम याद आता है| भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की सुंदरता के बारे में तो बच्चा-बच्चा जानता है| प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन कश्मीर में डल झील मौजूद है| अगर आप कश्मीर घूमने गए हैं तो आपका ट्रिप डल झील को देखे बिना पूरा हो ही नहीं सकता|

डल झील गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में अलग-अलग शानदार नज़ारों के साथ अद्भुत खूबसूरत लगती है,जिसको देख हर कोई मग्न मुग्ध हो जाता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए डल झील की सैर बेहतरीन विकल्प है।
चिल्का झील

ओडिशा में स्थित चिल्का लेक भी बहुत ही खूबसूरत झील है। चिल्का झील को भारत के सबसे बड़े तटीय झीलों में से एक माना जाता है। झीम की सैर करते समय आपको डॉल्फिन देखने को मिल सकती है। थोड़ा आगे जाएंगे तो झील का संगम देखने को मिलता है, जहां पानी के रंग में बदलाव देख पाएंगे।
लोकटक झील

अगर आप मणिपुर जा रहे हैं तो अपनी ट्रेवल लिस्ट में लोकटक लेक को जरूर शामिल करें| लोकटक झील को फ्रेश वाटर लेक के नाम से भी जाना जाता है। ये झील तैरती फुमदी का नजारा देखने के लिए भी बहुत फेमस है. छोटी फुमदियों का नजारा लोकटक झील को बेहद खास व अनोखा बनाता है| इस झील की खूबसूरती आपके सारे तनाव को कम कर सकती है। झील में सैर करने से मन शांत महसूस कर सकता है।
पिछोला झील

राजस्थान के उदयपुर शहर में बनी पिछोला झील यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। पिछोला झील की बोटिंग आपका मन मोह लेगी| यह खूबसूरत झील करीब 4 किलोमीटर लंबी और 3 किलोमीटर चौड़ाई में फैली हुई है| महाराण उदय सिंह द्वतीय ने इस झील का निर्माण करवाया था। झील में दो द्वीप हैं और दोनों पर महल बने हुए हैं। जिसे देखने का अपना ही मजा है।
पोकोड झील

केरल की पोकोड झील भारत की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। कई किलोमीटर में फैली हुई ये झील बहुत खूबसूरत है। यहां खिले नीले कमल के फूल देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।