बंदरों ने उखाड़ दी मस्जिद की मीनार, नमाजी की मौत

रिपोर्ट- फहीम खान

रामपुर। यूपी के रामपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बंदरो द्वारा मस्जिद की मीनार तोड़ कर नीचे फेंक दी गई। जिससे नमाज़ पढ़ रहे नमाज़ियों पर मीनार गिरने से 2 नमाज़ी घायल हो गए, जिसमें इलाज के दौरान एक नमाज़ी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। वहीं एक अन्य घायल नमाज़ी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी भी हालात नाज़ुक बनी हुई है।

minaar giri

रामपुर के कोतवाली शाहबाद में नगर मोहल्ला कानूनगोयन् स्थित मस्जिद कुबा में आज नमाजी मस्जिद के आंगन में नमाज अदा कर रहे थे। नमाजियों की संख्या लगभग 150 होगी तभी अचानक बहुत से बंदरों की कतार मस्जिद पर आई और बन्दर मस्जिद  की एक मीनार को जोर-जोर से हिलाने लगे बंदरों के हिलाने से मीनार नमाजियों के ऊपर  गिरी जिसमें 2 नमाज़ी बुरी तरह जख्मी हो गए।

ज़ख्मी होने वालों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर है व और दूसरे  गहरे घाव आए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद तुरंत ले जाया गया। जहां से उन्हें  जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया लेकिन परिजन उन्हें रामपुर की बजाय निजी अस्पताल मुरादाबाद ले गए हैं।

यह भी पढ़े: जुमले गढ़ने की बजाय सभी वर्गो के विकास पर होगा ध्यान: राहुल गांधी

वहीं शाहबाद में इससे पहले भी बंदरों का आतंक रहा है। कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है यहां तक कि पिछले दिनों में बंदरों के कारण एक मौत भी हो चुकी है।लेकिन प्रशासन आंखें बंद किए हुए हैं। और किसी तरह की कोई कार्रवाई नही की गयी है।न ही नगर पंचायत ने बंदरों से निपटने के लिए कोई ठोस योजना बनाई है। और ना ही प्रशासन के दूसरे अधिकारी इसके बारे में सोच रहे है।

LIVE TV