आज का राशिफल 13-10-2021 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

आज का राशिफल 13-10-2021

मेष राशिफल – धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। गलत कार्यों को करने से बचें। बुधवार को धन के मामले में धोखा भी मिल सकता है, इसलिए रुपये के लेनदेन में सावधानी बरतें। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की भी योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशिफल – अज्ञात भय और चिंता से परेशान रह सकते हैं। जिस कारण कार्य करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। बुधवार को अष्टमी की तिथि है। मां दुर्गा की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में प्रतिद्वंदी बाधा पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं। सतर्क और सावधान रहें।

मिथुन राशिफल – अधिक उत्साह धन की हानि का कारण भी बन सकता है। बड़ी पूंजी का निवेश सोच समझ कर करें। जरूरत पड़ने पर उचित और जानकार लोगों का मार्गदर्शन भी लेने का प्रयास करें। ऐसा करने से हानि से बच सकते हैं। भूमि, भवन और वाहन को खरीदने की विचार मन में आ सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

कर्क राशिफल – धन का प्रयोग इस दिन सोच समझ कर करें। नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में लाभ प्राप्त करने के लिए योजना बनाए और आत्मविश्वास के साथ इन्हें पूरा करने का प्रयास करें। नए लोगों से संपर्क होगा। इन संपर्कों से भी लाभ के अवसर विकसित हो सकते हैं ।

सिंह राशिफल – धन के मामले में लाभ की स्थिति बनी हुई है। बुधवार के दिन धन से जुड़े कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। लाभ प्राप्त हो सकता है। वाणी दोष की स्थिति न बनने दें। विवाद में फंसकर धन की हानि हो सकती है, इससे बचने का प्रयास करें।

कन्या राशिफल – व्यापार को गति देने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजना भी बना सकते हैं। कोई नया कार्य यदि आरंभ करना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा समय है।

आज का राशिफल 13-10-2021

तुला राशिफल – बिजनेस में अच्छी ग्रोथ चाहते हैं तो बुधवार को महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करना होगा। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको समय प्रबंधन पर भी ध्यान देना होगा। बिजनेस पाटर्नर के साथ संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास करें। बाजार की स्थिति भी निवेश के लिए प्रेरित कर सकती है।

वृश्चिक राशिफल – तनाव और भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। बुधवार का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। धन की हानि भी हो सकती है। लालच से दूर रहने का प्रयास करें। धैर्य बनाएं रखें।

धनु राशिफल – चंद्रमा आपकी राशि में विराजमान है। मानसिक चिंताओं को दूर करने का प्रयास करें। तभी आज लाभ प्राप्त कर सकते हैं। धन के मामले में सावधानी बरतें। कर्ज देने की स्थिति से बचें।

मकर राशिफल – परिश्रम के अनुसार फल की प्राप्ति में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। ज्ञान की कोई कमी नहीं रहेगी। लेकिन अपने ज्ञान को सही मंच पर प्रस्तुत करना एक चुनौती हो सकती है। धन के मामले में अधिक मेहनत करने के लिए तैयार रहें। भ्रम की स्थिति से भी दूर रहें।

कुंभ राशिफल – नकारात्मक विचारों से दूर रहें। बुधवार का दिन धन के मामले में महत्वपूर्ण होने जा रहा है। व्यापार में नए संबंध बन सकते हैं। वहीं रूका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें।

मीन राशिफल – व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को अनावश्य कार्यों में भी समय की बर्बादी हो सकती है। इससे जहां तक हो सके बचने का प्रयास करें। आज के दिन ऐसे लोग भी मिल सकते हैं जो बहुत जल्द आकर्षित कर सकते हैं। इस स्थिति से बचें और धन से जुड़े फैसले सोच समझ कर लें।

LIVE TV