#MannKiBaat में मोदी, बोले- छठ उगते और डूबते सूर्य की वंदना का पर्व, संविधान भी दोहराया

#MannKiBaatनई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 37वें एपिसोड की शुरुआत छठ पर्व के गणगान से की। मोदी ने महिमा का बखान करते हुए कहा कि यह पर्व सबसे अलग है। इसमें स्वच्छता का सुंदर संदेश मिलता है। यह उगते और डूबते सूर्य की वंदना का पर्व है।

धनतेरस के दिन दिल्ली के एक खादी स्टोर से 1.2 करोड़ की रिकॉर्ड खरीददारी हुई है। यह खादी फॉर नेशन से खादी फॉर ट्रांसफॉर्मेशन का समय है। उन्होंने कहा कि एक सज्जन ने हमसे पूछा है कि क्या हमारे घर की मिठाई देश के जवानों तक पहुंचा सकते हैं?

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे लिए दिवाली एक विशेष मौका लेकर आई और जवानों के साथ दिवाली मनाने का मौका मिला। जवानों के साथ दिवाली मनाना अविस्मरणीय रहा। जवानों के संघर्ष और त्याग के देशवासियों की तरफ से जवानों का आदर करता हूं। जब भी हमें मौका मिले, उनकी गौरव गाथा हमें सुननी चाहिए।

मन की बात की खास बातें

  • भारत यूएन मिशन में सक्रिय भागीदारी करता रहा है। हमारे संविधान और चार्टर की शुरुआत ‘वी द पीपल’ के साथ होती है।
  • हमारे जवान दुनिया भर में शांति स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। विश्व में शांति स्थापित करने के लिए यूएन के प्रयासों को मानता है। पूरा विश्व हमारे लिए परिवार की तरह है।
  • एक सज्जन ने अपने संदेश के माध्यम से कहा कि 14 नवंबर को प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है।
  • लेकिन, उसी दिन विश्व डायबिटीज डे मनाया जाता है। इस चुनौती से निपटने के लिए हम क्या कर सकते हैं।
  • प्रधानमंत्री ने यूएन मिशन में भारत की सक्रिय भागीदारी के बारे में बात की। भारत के 18 हजार सैनिकों ने यूएन शांति मिशन में हिस्सा लिया है और अभी 7 हजार जवान यूएन मिशन में हिस्सा ले रहे हैं।
  • इस पर प्रधानमंत्री ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी शारीरिक सक्रियता कम हुई है, बस जरूरत है छोटी-छोटी चीजों को करने की, इसको कंट्रोल कर सकते हैं।
  • खुले मैदान में खेलें, पूरा परिवार के साथ वॉक करें। युवा मित्र योग करें। यह कोई भी किसी भी उम्र में किया जा सकता है। डायबिटीज कंट्रोल करने में योग बहुत प्रभावी है।
  • प्रधानमंत्री ने खेल के क्षेत्र में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की। हॉकी और बैडमिंटन खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि इससे देशवासियों को गर्व करने के मौके मिले हैं।
  • मोदी ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए भी संबंधित संस्थाओं की तारीफ की। उन्होंने आने वाले 4 नवंबर को गुरुनानक जयंती मनाने की बात कही और कहा कि नानक ने महिला सशक्तिकरण और जाति उन्मूलन के लिए काम किया।
  • लंगर की शुरुआत की, इससे जाति उन्मूलन में बड़ी मदद की। उन्होंने कहा कि 2019 में हम गुरुनानक देव की 2019 में 550वां प्रकाश पर्व मनाने जा रहे हैं।
LIVE TV