मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री के साथ करी बाढ़ की स्थिति पर चर्चा

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने केरल में बाढ़ के हालात को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से चर्चा की। मोदी ने ट्वीट कर कहा,”केरल के मुख्यमंत्री के साथ अभी टेलीफोन वार्ता हुई। हमने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की और बचाव अभियान की समीक्षा की।”

pm modi

उन्होंने ट्वीट कर कहा,”बाद में शाम को मैं बाढ़ के कारण दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का जायजा लेने के लिए केरल जा रहा हूं।” भारी बारिश, नदियों में बाढ़ की स्थिति और भूस्खलन की घटनाओं के परिणामस्वरूप राज्य में लगभग 100 लोग जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े: अटल जी और लखनऊ के बीच का रिश्ता बयाँ करते ये कुछ खास पल, आइये जानें

केरल के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गयी है। कोच्चि हवाई अड्डे पर शनिवार तक विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। इस बीच, बुधवार को राज्य में 27लोगों की मौत होने के साथ बारिश और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 113 पहुंच गयी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 14 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

केरल में भयंकर बाढ़ में आठ अगस्त से 20,000 मकानों और 10,000 किलोमीटर सड़क को नुकसान पहुंचा है।

LIVE TV