करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क 2’ की अनाउंस, ये सितारे होंगे कास्ट का हिस्सा

करण जौहर ने अपनी नई फिल्म ‘धड़क 2’ की घोषणा की है। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में होंगे और इसका निर्देशन शाजिया इकबाल करेंगी।

करण जौहर ने अपनी नई फिल्म ‘धड़क 2’ की घोषणा कर दी है। करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में होंगे और इसका निर्देशन शाजिया इकबाल करेंगी।

अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए करण जौहर ने हिंदी में लिखा, “एक बार की बात है, एक राजा था और एक रानी थी। वे अलग-अलग जातियों से थे, और कहानी का अंत यहीं होता है।”

यह फिल्म समाज के मन में बैठी वर्ग और स्थिति की बाधाओं को दर्शाएगी तथा प्रेम की ऐसी कहानी को रेखांकित करेगी जो कभी पूरी नहीं हो सकती।

ज़ी स्टूडियोज़, धर्मा प्रोडक्शंस और क्लाउड 9 पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘धड़क 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाज़िया इक़बाल द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 22 नवंबर, 2024 को रिलीज़ होगी।

LIVE TV