एमएलसी चुनाव की तारीख का ऐलान, सियासी बिसात बिछाने में जुटीं पार्टियां
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 9-16 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन पर्चा भर सकते है, वहीं मतदान 26 अप्रैल को डाले जायेंगे।
यूपी विधान परिषद में कुल 100 सदस्य होते हैं, जिसमें से 38 सीटों पर विधायक वोट डालते हैं। हालांकि, चुनाव सिर्फ 13 सीटों पर होने हैं। इनमें 12 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है वहीं एक सीट पहले से ही खाली पड़ी है।
गौरतलब बिहार में भी 11 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल भी 6 मई को खत्म हो जायेगा। जिसके लिए भी 9-16 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे और 26 अप्रैल को मतदान होगा।
चुनाव प्रकिया
यूपी विधान परिषद में कुल 100 सदस्य होते हैं, जिनमें से 38 एमएलसी का चुनाव विधायकों द्वारा होता है। वहीं 36 विधान परिषद सीटें स्थानीय निकाय द्वारा निर्वाचित होती हैं।
यह भी पढ़ें:- पीएम का ऐलान- मोसुल पीड़ितों के रिश्तेदारों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
इसके अलावा 8 सदस्यों का चयन शिक्षकों द्वारा व 8 सदस्य स्नातक सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं। इसके अलावा 10 विधान परिषद सदस्य मनोनीत किए जाते हैं। इन सभी सदस्यों का कार्यकाल छह साल का होता है।
जाने… चुनावी गणित
विधानसभा की मौजूदा संख्या 402 सदस्य हैं। 1 सीट नूरपुर विधायक की मृत्यु के बाद खाली है। कुल सीटों में से बीजेपी गठबंधन के पास 324 विधायक हैं। वहीं एक विधानपरिषद की सीट के लिए 29 वोटों की जरूरत है। इस तरह बीजेपी गठबंधन के खाते में 11 सीट जानी तय हैं। इसके बाद उसके पास 5 वोट अतिरिक्त बचेंगे।
साथ ही सपा-बसपा और कांग्रेस को मिलाकर विपक्ष दो सीटें आसानी से जीत सकता है। इसके बाद भी उसके 9 वोट बचेंगे। ऐसे में विपक्ष तीसरा उम्मीदवार उतारता है, तो फिर राज्यसभा चुनाव की तरह से मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:- एससी-एसटी एक्ट पर दलितों को हिंसा के लिए उकसाने वाले का पता चल गया है!
बता दें यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सहित 12 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है और 1 सीट पहले से ही खाली पड़ी है। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 सदस्यों का कार्यालय 6 मई को खत्म होने जा रहा है।
देखें वीडियो:-