Miss India Universe ने लगाए गंभीर आरोप, बोली ‘कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पोर्न वीडियो बनाया’

राज कुन्द्रा पॉर्नाग्रफी मामले के बीच धनबाद की रहने वाली मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान(Miss India Universe Pari Paswan) ने मुंबई की एक प्रोडक्शन कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एक प्रोडक्‍शन हाउस ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उनका पोर्न वीडियो बना लिया। हालांकि वो कंपनी किसकी हैं इसकी जानकारी पारी को नहीं हैं।

फिल्मी दुनिया और मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमाना चाहती है मिस इंडिया  यूनिवर्सल की विजेता परी पासवान। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर............. - News  ...

दरअसल, मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकीं परी पासवान एक मॉडल हैं और मॉडल होने के नाते वह मुंबई काम ढूंढने गई थीं, जिस दौरान उनके साथ ये घटना हुई। परी ने कहा- ‘मैं काम ढूंढने मुंबई गई थी, जहां मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया गया और मेरा पोर्न वीडियो बनाया गया। जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैंने मुंबई पुलिस में जाकर शिकायत की। मुंबई पुलिस में मामला चल रहा है।’

बता दे परी पासवान तब चर्चा में आई थीं जब उनका अपने पति और ससुराल वालों से विवाद हुआ था। परी ने अपने पति और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। शिकायत पर धनबाद के कतरास थाना की पुलिस ने कांड संख्या 205/21 में उनके पति नीरज पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

झारखंड की गुमला की रहने वाली मॉडल परी ने 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था और तब ही उनकी शादी नीरज से हुई थी। नीरज के जेल जाने के बाद उनके भाई और मां ने परी पासवान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्‍होंने कहा था कि परी मुंबई की एक प्रोडक्शन में पोर्न फिल्म में काम कर चुकी है। उसका काम ही है भोले भाले लोगों को फंसाना। नीरज के भाई चंदन का कहना है कि परी एक 12 साल की बेटी की मां है और वह पहले ही दो युवकों से शादी कर उन पर केस कर चुकी है। महिला होने का नाजायज़ फायदा उठा रही है।

LIVE TV