शर्मनाक… एक ऐसा अस्पताल जहां इलाज के नाम पर होती है बदसलूकी!

रिपोर्ट- रामचंद्र सैनी

फतेहपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजो के बेहतर इलाज को लेकर दावे किए जा रहे हैं। लेकिन फ़तेहपुर जिले में सरकार की मंशा से जरा हट के इलाज हो रहा है।

फतेहपुर

यहाँ महिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के साथ मारपीट कर रहे हैं। तीमारदार को भी भला बुरा कह रहे हैं। क्या यही सरकार की व्यवस्था है।

हम आपको बता रहे हैं कि फ़तेहपुर जिले के महिला अस्पताल के वार्ड नं। 2 का वाकया इसी वार्ड में दो दिन पहले मरीजो ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया था।

सुबह ही दो दर्जन से अधिक मरीजों की हालत बिगड़ गई थी। लेकिन अब तो मर्यादा की सीमा ही टूट गयी। बुधवार की शाम बुखार से पीड़ित श्रीदेवी नाम की महिला को उसके पति सन्तोष ने भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें:- योगी के मंत्री ने कही ऐसी बात कि पानी-पानी हो जायेंगे अखिलेश यादव!

महिला वार्ड के दो नम्बर बेड सँख्या 34 में भर्ती महिला को सुबह कुछ डॉक्टर इंजेक्शन लगाने गए, तो महिला ने कुछ विरोध किया। बस स्वस्थ्य कर्मी ने महिला मरीज को कई थप्पड़ जड़ दिए। जिससे पूरे वार्ड में हफकम्प मच गया।

यह भी पढ़ें:- दूसरी बच्ची ने लिया जन्म तो बाप ने बड़ी बेटी को छत से फेंक दिया

अफरातफरी के बीच अस्पताल प्रशासन भी पहुँचा। लेकिन मामले को रफा-दफा कर दिया गया। अब   सवाल उठता है कि महिला मरीज के साथ मारपीट क्यों की गई। अफसरों की मानें तो पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी तब कार्यवाई की जाएगी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV