योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, इन विधायको ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। जिनमें 7 नए मंत्रियों ने ली शपथ। इन नए मंत्रियों में पलटू राम,संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटीक, जितिन प्रसाद, छत्रपाल सिंह और धर्म सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

बात दे कि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले एक अहम बैठक हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल रहे। लखनऊ में राजपाल आनंदीबेन पटेल ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। जिनमें सबसे पहले जितिन प्रसाद ने शपथ ली इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शपथ समारोह में शामिल रहे।

बता दें कि जितिन प्रसाद हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे। जितिन प्रसाद के बाद छत्रपाल सिंह ने शपथ ली। बता दें कि वह बरेली के बहेड़ी सीट से विधायक हैं, छत्रपाल सिंह ओबीसी समाज से आते हैं,वहीं विधायक संगीता बलवंत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। संगीता बलवंत बिंद पहली बार विधायक चुनी गई हैं।

LIVE TV