वैज्ञानिकों का दावा: जितनी ज्यादा गालियां उतना तेज दिमाग

गालियांनई दिल्ली। साइंटिस्ट्स ने एक ऐसी खोज की है जिसे सुन हर वो व्यक्ति खुश होगा जो गाली देता है। जी हां एक रिसर्च का दावा है कि जिस आदमी को जितनी ज्यादा गालियां आती हैं, वह उतना अधिक दिमागदार यानी इंटेलीजेंट होता है।

वैज्ञानिकों ने अधिक गालियों की जानकारी को एक खास ढ़ग से व्यक्ति की अक्लमंदी से जोड़ा है।

न्यूयार्क स्थित मेरिस्ट नामक कॉलेज के रिसर्चर्स बताते है कि गालियों की जानकारी व्यक्ति की इंटेलीजेंस को दर्शाती है।

दिग्विजय के निशाने पर ‘भक्त’, पोस्ट कर दी मोदी की फोटो, साथ में लिखीं भद्दी गालियां

गालियों के मामले में पुरुष और महिला का भेद नहीं होता। साथ ही ज्यादा गालियां देने की क्षमता ले महिलाओं की अक्लमंदी दर्शाती है।

वैज्ञानिकों ने एक्सपेरिमेंट्स में देखा कि जो लोग एक मिनट में ज्यादा से ज्यादा गालियां उच्चारित कर सकते हैं, उनकी वोकैब्यलरी भी तगड़ा होता है।

यानी वे अन्य विषयों में भी ज्यादा शब्द जानते हैं। व्यक्ति को शब्दों की जानकारी होना उसके इंटेलीजेंट होने का सबूत होता है।

राम रहीम के डेरे में सर्च ऑपरेशन शुरू, खुलेंगे तिलिस्मी राज!

बता दें कि साइंटिस्ट्स ने दो एक्सपेरिमेंट्स में लोगों के ग्रुप को एक मिनट में ज्यादा से ज्यादा गालियां, अपशब्द और जानवरों के नाम बोलने/लिखने के लिए कहा। दोनों बार पार्टिसिपेंट्स में आधे से ज्यादा महिलाएं थीं। इन एक्सपेरिमेंट के बाद उनका स्टैंडर्डराइज्ड वर्बल फ्लुएंसी टेस्ट भी लिया गया।

वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग एक मिनट में ज्यादा से ज्यादा गालियां बोल और लिख सकते थे, उनका अन्य विषयों में वोकैब्यलरी भी अच्छा था।

LIVE TV