सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे मिलिंद-अंकिता, रस्मों में दिखा बेशुमार प्यार
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और आयरन मैन मिलिंद सोमण की शादी जल्द ही होने वाली है। उनकी शादी को कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। मिलिंग किसी और से नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से शादी कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते टटने की अफवाहों के बीच उनकी शादी की रस्मों की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
वैसे तो दोनों के बीच उम्र के अंतर की वजह से मिलिंद और अंकिता कंवर का रिश्ता हमेशा लाइमलाइट में रहा लेकिन कुछ दिन पहले दोनों के रिश्ते को लेकर जो खबरें आई थीं वह काफी चौंकाने वाली थी। कुछ दिन पहले ही खबर आई थीं कि शादी से पहले ही मिलिंद की गर्लफ्रेंड ने उन्हें डंप कर दिया है।
खबरें थीं कि, अंकिता कंवर उन्हें छोड़कर चली गई हैं और इसकी वजह पैसा है। अंकिता 26,000 महीना सैलरी पर फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी कर रही थीं। वह फ्री टाइम में फोन पर ऑनलाइन कसीनो खेलती थीं। इसी गेम से हाल ही में उनका 8,73,982 रु. का जैकपॉट लगा। वह रातों-रात मिलेनियर बन गईं और इसके बाद उन्होंने मिलिंद से कॉन्टेक्ट करना भी बंद कर दिया। उनकी शादी होने से पहले टूट गई।
यह भी पढ़ें: दादा साहब फाल्के एक्सिलेंस अवार्ड 2018 से नवाजे गए शाहिद समेत कई सितारे
इन खबरों को ज्यादा दिन भी नहीं बीते कि मिंलिंद और अंकिता की हल्दी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। बीते दिन दोनों की हल्दी सेरीमनी थी। आज इनकी शादी है। इनकी शादी की रस्में अलीबाग के रेस्ट्रा में हो रही है। रस्मों की तस्वीरों के अलावा कुछ वीडियो भी इंस्टाग्राम पर फैन पेज द्वारा शेयर किए गए हैं। इनमें दोनों के बीच बेशुमार प्यार देखने कोमिला है। साथ ही दोनों काफी मस्ती के मूड में भी दिखे हैं।
बता दें, मिलिंद से उम्र में अंकिता बहुत छोटी हैं। वह उनसे 25 साल छोटी हैं। मिलिंद को उनसे लव ऐट फर्स्ट साइट हुआ था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मिलिंद करीब डेढ़ साल से अंकिता को डेट कर रहे थे। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश हैं।