दादा साहब फाल्के एक्सिलेंस अवार्ड 2018 से नवाजे गए शाहिद समेत कई सितारे

मुंबई। दादा साहब फाल्‍के एक्‍सिलेंस अवार्ड 2018 की घोषणा काफी समय पहले हो गई थी। इंडस्‍ट्री से जुड़ी इस अहम और बड़े आवर्ड से सम्‍मानित करने के लिए बीती शाम शनिवार को मुंबई में सेरीमनी आयोजित की गई थी। इस दौरान सम्‍मानित की जाने वाली सभी हस्तियों को अवार्ड से नवाजा गया। इस आयोजन की कई तस्‍वीरें सामने आई हैं।

दादा साहब फाल्‍के एक्‍सिलेंस अवार्ड 2018

इस अवार्ड सेरिमनी में कई फिल्मी हस्‍तियों को अलग-अलग योगदान के लिए सम्‍मानित किया गया है।  शाहिद कपूर को संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘पद्मावत’ के लिए बेस्‍ट एक्‍टर का अवार्ड मिला। वहीं सिमि ग्रेवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजा गया है। बॉलीवुड से जुड़े सितारों के अलावा छोटे पर्दे के भी कई स्‍टार्स को सम्मानित किया गया।

ये हस्‍तियां हुईं सम्‍मानित –

  • शाहिद कपूर – बेस्‍ट एक्‍टर (पद्मावत)
  • रणवीर सिंह – बेस्‍ट एक्‍टर पीपल्स च्‍वाइस अवार्ड (पद्मावत)
  • अनुष्‍का शर्मा – पाथ ब्रेकिंग प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर
  • रानी मुखर्जी – सोशियली कॉन्शियस परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर (हिचकी)
  • कृति सैनन – बेस्‍ट परफॉर्मेंस (बरेली की बर्फी)
  • अदिति‍ राव हैदरी – बेस्‍ट परफॉर्मेंस (क्रिटिक्‍स च्‍वाइस) (भूमि)
  • कार्तिक आर्यन – बेस्ट एंटरटेनर ऑफ द ईयर (सोनू के टीटू की स्वीटी)
  • तमन्‍ना भाटिया – आउटस्‍टैंडिंग परफॉर्मेंस फीमेल (बाहुबली)
  • राजकुमार राव – आउटस्‍टैंडिंग परफॉर्मेंस मेल (न्यूटन)
  • राणा डग्‍गूबाती – आउटस्‍टैंडिंग परफॉर्मेंस मेल (बाहुबली)
  • अहाना कुमरा – प्रॉमिसिंग फेस ऑफ द ईयर (लिपस्‍टिक अंडर माय बुर्का)
  • मनोज मुंतशिर – बेस्‍ट लिरिसिस्‍ट ऑफ द ईयर
  • रानी हजारिका – वर्सेटाइल सिंगर
  • करण जौहर – बेस्‍ट टीवी होस्‍ट (कॉफी विद करण)
  • शिल्‍पा शेट्टी – बेस्‍ट रियलिटी शो जज (सुपर डांसर 2)
  • दिव्‍या खोसला कुमार – बेस्‍ट परफॉर्मेंस (बुलबुल)
  • दिलजीत दोसांझ – ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी ऑफ ईयर
  • सिमी ग्रेवाल – लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

छोटे पर्दे के इन हस्‍तियों को मिला सम्‍मान –

  • जेनिफर विंगेट – बेस्‍ट एक्‍ट्रेस ड्रामा
  • करण पटेल – बेस्‍ट एक्‍टर मेल (टीवी)
  • करण सिंह ग्रोवर – स्‍टाइल इंफ्लूएंसर ऑफ द ईयर
  • आशीष चंचलानी – बेस्‍ट डिजिटल इंफ्लूएंसर
  • हिना खान – बेस्‍ट एंटरटेनर ऑफ रियलिटी शो (बिग बॉस)
  • सुमोना चक्रबर्ती – बेस्‍ट कॉमिक परफॉर्मर ऑफ द ईयर
  • विकास गुप्‍ता – ब्रेक थ्रू आर्टिस्‍ट ऑफ द ईयर
  • रोहन मेहरा – पीपल्‍स च्वाइस अवार्ड (मेल)
  • प्रिंस नरुला और युविका चौधरी – बेस्‍ट कपल ऑफ द ईयर
  • लोपामुद्रा राउत – पीपल्‍स च्वाइस अवार्ड (फीमेल)

 

 

 

LIVE TV