कमीशनखोरी के खिलाफ कार्यकारिणी के सदस्यों का धरना, महापौर कार्यालय का किया घेराव

सौरभ शर्मा

फिरोजाबाद। महापौर के संरक्षण में चल रहे कमीशनखोरी खेल के खिलाफ अब नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया। उसी क्रम में आज सभी कार्यकारिणी के सदस्य नगर निगम महापौर कार्यालय के सामने जमीन पर धरने प्रदर्शन पर बैठ गए।

कमीशनखोरी

कार्यकारिणी के सदस्यों का कहना है कि महापौर द्वारा ठेकेदारों से सांठगांठ कर कमीशनखोरी का खेल बड़े लंबे स्तर से चल रहा है। साथ ही कार्यकारणी के सदस्यों ने महापौर नूतन राठौर के खिलाफ जमकर भी नारेबाजी की। नगर निगम में चल रही कमीशनखोरी के खिलाफ अब उन्हीं के सदस्य ने मोर्चा खोल दिया है।

वहीं कार्यकारिणी के सदस्यों का कहना है कि महापौर के संरक्षण में कमीशनखोरी का खेल का चल रहा है। जब भी कोई पार्षद अपनी जन समस्याओं को लेकर नगर निगम में आता है, तो वहां पार्षद की तो कोई सुनवाई होती नहीं। लेकिन ठेकेदारों की बड़ी आवभगत की जाती है।

वहीं समाजवादी पार्टी विपक्षी दल के नेता देश दीपक यादव का कहना है कि महापौर द्वारा लगातार यहां पर कमीशनखोरी की जा रही है। इस समय रमजान का महीना चल रहा है। लेकिन महापौर के कानों में जूं नहीं रेंग रही है कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पेयजल एवं सफाई की बड़ी विकराल समस्या बनी हुई है।

लेकिन वहां पर सिर्फ अपनी कमीशनखोरी में लगी हुई हैं देखा जा रहा है कि यहां पर महापौर के पिता एवं चाचा का अत्यधिक बोलबाला है। अधिकारी कर्मचारी चाचा एवं पिता से काफी परेशान हैं।

यह भी पढ़ें:- इफ्तार में माया के करीबी रहे और कांग्रेसी नेता ने मोदी को पेट भर के कोसा

साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य कासिम सिद्दीकी का कहना है। इस समय शहर में विकराल पेयजल की  समस्या है। और क्षेत्रीय जनता बार-बार पेयजल समस्या को लेकर नगर निगम एवं जलकल विभाग में आती है। लेकिन उनकी आज तक कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। पूर्व में भी क्षेत्रीय जनता द्वारा जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई है।

वहीँ इस पूरे मामले पर महापौर का कहना कि नगर निगम में पार्षद धरने पर क्यों बैठे हैं। यह मामला मेरे संज्ञान में ही नहीं हैं। अगर उनकी या उनके क्षेत्र में कोई समस्या है, तो अवगत कराये।

यह भी पढ़ें:- हवा में तमंचा लहराकर बदमाशों ने दिन दहाड़े छीनी महिला की चेन

वहीँ ईद के मद्देनजर सभी नगर निगम के कर्मचारियों को पहले से ही निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही लगभग सभी बार्डो में लोगों की मूलभूत समस्यों पर नजर रखी जा रही हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV