#CWG: 10 मीटर एयर राइफल में मेहुली को रजत, अपूर्वी को कांस्य

गोल्ड कोस्ट| भारत की महिला निशानेबाज मेहुली घोष यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें दिन सोमवार को शूट-ऑफ में पिछड़ने के कारण महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक से चूक गईं। मेहुली को इस स्पर्धा का रजत पदक हासिल हुआ है। वहीं, भारत की एक अन्य निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

निशानेबाज मेहुली घोष
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो को मिला।

यह भी पढ़ें : एयर पिस्टल निशानेबाजी में जीतू राय बने हीरो, भारत को मिला आठवां स्वर्ण पदक

मेहुल और मार्टिना दोनों का फाइनल में स्कोर 247.2 ही था, लेकिन सिंगापुर की निशानेबाज ने शूट ऑफ में 10.3 का निशाना लगाते हुए सोना जीत लिया। मेहुली ने 9.9 का निशाना लगाया।

मेहुली और मार्टिना दोनों ने इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं, अपूर्वी ने कुल 225.3 अंक हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

LIVE TV