Meenakshi Sundareshwar Trailer: “मीनाक्षी सुंदरेश्वर” में लॉग डिस्टेस मैरिज से जूझते दिखे सान्या-अभिमन्यू, ट्रेलर हुआ ऑउट

-श्रुति

भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की दूसरी अपकमिंग फिल्म “मीनाक्षी सुंदरेश्वर” का ट्रेलर लॉच हो चुका है। जिसमें उनके अपोजिट सान्या मल्होत्रा नजर आएगी। यह फिल्म रोमांटिक और कॉमेडी दोनों से भरपूर नजर आ रही है। इस फिल्म को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई गई है। इसका प्रीमियर आगामी 5 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। “मीनाक्षी सुंदरेश्वर” के ट्रेलर में लोगों को रिश्तों, संयुक्त परिवारों और नई शादी में एक दूसरे के बीच संकोच और इस समय होने वाली हर चीज के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर से साफ नजर आ रहा है कि इसमें रोमांटिक और कॉमेडी दोनो ही है।

Meenakshi Sundareshwar trailer: Newlyweds Sanya Malhotra-Abhimanyu Dassani  struggle with long-distance marriage. Watch | Bollywood - Hindustan Times

“मीनाक्षी सुंदरेश्वर” के ट्रेलर में दोनो कैरेक्टर के बीच अरेंज मैरिज दिखाई गई है। इसमें दोनो कपल इस दौरान अपनी आशाओं, सपनों और रिश्ते में असुरक्षाओं को दर्शाते हुए दिख रहे है। इसके साथ ही वह अपनी शादी को सफल बनाने की कोशिश करते हैं। इसी बीच अभिमन्यु दसानी को बैंगलोर में नौकरी मिल जाती है और सान्या मदुरै के घर में फंस जाती है। यानी की वह अभिमन्यु के साथ बैंगलोर नही जा पाती है। जिसकी वजह से दोनो अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को सफल बनाने के लिए संघर्ष करते रहते है। दोनों अपने रिलेशन को बचाने में कितना सफल होंगे, यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

Meenakshi Sundareshwar trailer out. Newlyweds Sanya, Abhimanyu struggle  with long distance relationship - Movies News

हालांकि, “मीनाक्षी सुंदरेश्वर” के ट्रेलर में दोनों के बीच प्यार के साथ-साथ जमकर तकरार भी देखने को मिल रही है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी “मीनाक्षी सुंदरेश्वर” का ट्रेलर शेयर किया है और फिल्म के रिलीज होने की जानकारी भी दी है। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। फिल्म में मदुरै और तमिलनाडु के लोकेशन को दिखाया गया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की यह दूसरी फिल्म है।

LIVE TV