विवाहित व्यक्ति और उसकी प्रेमिका ने की आत्महत्या, जानें इसके पीछे की खौफनाक वजह

रांची। झारखंड के लातेहार जिले में एक विवाहित व्यक्ति और उसकी प्रेमिका ने रविवार को इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि व्यक्ति की पत्नी ने दोनों के रिश्ते को स्वीकारने से इंकार कर दिया था।

प्रेमिका ने आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, लातेहार के लुंडी गांव निवासी अजय सिंह (23) को उसी गांव की निवासी सुगनी (21) से प्यार हो गया था।

अजय कुछ दिनों पूर्व सुगनी को घर ले आया था। इससे नाराज होकर अजय की पत्नी अपने मायके चली गई थी।

अजय शनिवार को अपने ससुराल गया और अपनी पत्नी को साथ लौटने के लिए मना लिया। लेकिन अजय की पत्नी ने जब देखा कि सुगनी अभी भी घर में है, तो उसने अपने पति से झगड़ना शुरू कर दिया।

AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बता दिया लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा

इसके बाद अजय और सुगनी शनिवार अपराह्न् घर से बाहर चले गए और दोनों ने रविवार को एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

देखें वीडियो:-

LIVE TV