सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार में इतनी गिरावट आई है कि इसे ‘ब्लैक मंडे’ कहना गलत नहीं होगा। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 2000 अंक से ज्यादा टूट गया है। सेंसेक्स और Nifty दोनों ही 3-3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बाजार में गिरावट के प्रमुख कारक
मिडकैप इंडेक्स 9 महीने में सबसे बड़ी गिरावट पर है। Nifty इंट्रा-डे में 17,000 से नीचे और Nifty 27 दिसंबर 2021 के बाद पहली बार 17,000 से नीचे चला गया है। अप्रैल 2021 के बाद से Nifty इंट्रा-डे में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
Nifty में 17,000 के नीचे का स्तर – सेंसेक्स 2000 अंक टूट गया

Nifty में 620 अंकों की भारी गिरावट देखी गई है और यह 16,997.85 पर आ गया है यानी यह 17,000 से नीचे फिसल गया है। सेंसेक्स में 2000 अंक की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।
सेंसेक्स 1900 अंक टूटा
दोपहर 2.13 बजे सेंसेक्स 1960.53 अंक यानी 3.32 फीसदी की गिरावट के साथ 57,076.65 पर कारोबार कर रहा है। Nifty 597.70 अंक या 3.39 प्रतिशत फिसलकर 17,019.45 पर आ गया है।
निवेशकों से मिले 8 लाख करोड़ रुपये
आज की गिरावट में बाजार पूंजीकरण पर नजर डालें तो निवेशकों के कुल 8 लाख करोड़ रुपये की निकासी हो चुकी है। शुक्रवार को देखें तो बाजार पूंजीकरण 270 लाख करोड़ रुपए था, जो आज घटकर 262 लाख करोड़ रुपए हो गया है।