झारखंड में लगातार वर्षा से कई पुल के पिलर गिरने की कगार पर
इन दिनों भारत के कई राज्यों में मूलसादार बारिश हो रही है,जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड के दुमका में मोतिहार नदी उफान पर हैं,जहां लगातार बारिश होने के कारण पुल के पिलर धंसते जा रहे हैं।

झारखंड के मोतिहार नदी पर बने पुल का एक पिलर काफी धंस गया है। जानकारी के मुताबिक पिलर काभी नीचे तक धंस गया है और बताया जा रहा है कि पिलर कभी भी गिर सकता है। लगातार बारिश होने के कारण मोतिहारी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिसके कारण पुल का पिलर भी काफी नीचे तक धंसता जा रहा है। झारखंड में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण मूसलादार बारिश हो रही है। वहीं,मोतिहार नदी पर बने इसी पुल से आवागमन काफी ज्यादा होता है,जो आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।
मोतिहार पर बना ये पुल दुमका के कई जिलो को जोड़ता है,जिससे पुल पर लोगों का आना-जाना ज्यादा होता है। जानकारी के मुताबिक पिलर पहले से ही धंसा हुआ था, लेकिन बारिश होने के कारण ये और धंसा गया है, जिससे आने-जाने वाले दुपहियों को खतरा तो है ही, लेकिन पैदल जाने वालों को भी काफी खतरा है। बताया जा रहा है कि पिलर कभी भी गिर सकता है।